मनेंद्रगढ़- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के नए-नए तरीके देखने को मिल रहा है| ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ से सामने आया है, जहां भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल ने अनोखे अंदाज में साइकिल से वोट मांगने निकले| उन्होंने साइकिल चलाकर अपना प्रचार किया और लोगों से वोट देने की अपील की |
बता दें कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं| श्याम बिहारी जायसवाल 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत व सदस्य जिला पंचायत रहे| 2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए |उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब सिंह को चुनाव हराया था| उन्हें 32613 वोट मिले थे, जबकि गुलाब सिंह को 28435 वोट मिले थे |

Facebook Conversations