छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई
त्वरित ख़बरें - रायपुर से बहन को छोड़कर वापस लौट रहे थे दो भाई; दूसरा गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये दोनों आपस में चचेरे भाई थे। दोनों बहन को रायपुर से छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुरूद थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के पेंडरवानी निवासी चैनसिंह साहू और भूपेंद्र साहू दोनों अपनी बहन को छोड़ने के लिए गुरुवार को रायपुर के डूड़ा गांव गए थे। दोनों बहन को छोड़कर रात के वक्त वापस लौट रहे थे। इस दौरान करीब 9 से 10 बजे के बीच वे धमतरी जिले के भखारा मोड़ के पास पहुंचे थे। इतने में सामने से आ रही हाइवा गाड़ी ने इन्हें टक्कर मार दिया।

हादसे के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौेके से भाग निकला। वहीं दोनों भाई सड़क पर ही पड़ रहे गए। रोड पर खून ही खून बह गया था। दोनों को काफी चोटें आई थीं। जिसकी वजह चैनसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इधर, आस-पास के लोग भी हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल भूपेंद साहू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के थे। पुलिस को भी घटना के खबर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस अब आरोपी ड्राइवर का पता लगा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations