छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
त्वरित ख़बरें - दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ।दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है

गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।

15 फरवरी को हुई थी शिकायत

इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।

वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।

आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता

पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations