रायपुर :- बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में हनुमंत कथा सुनाने वाले हैं | हनुमंत कथा का आरंभ 23 जनवरी से 27 जनवरी तक रायपुर में कथा का आयोजन किया जाएगा. समय दोपहर के 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा | कथा विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुडियारी रोड( भारत माता चौक ) में आयोजन किया जायेगा
आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. कथा में 250 परिवारों की होगी घर वापसी. इसके साथ ही निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाएगा और शहीद सैनिकों के परिवार का सम्मान होगा.

Facebook Conversations