छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरों प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास वर्चुअल किया, इसमें बिलासपुर में 303 करोड़ से बने फ्लाईओवर ब्रिज और भिलाई में 228 करोड़ की लागत से बने 50 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण एवं इसके साथ रायगढ़ में एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल स्टेशन का लोकार्पण और रायपुर में इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु साय, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे l वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोलर ऊर्जा के जरिए हम देश के हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं इसके लिए सरकार की ओर से पूरी मदद मिलेगी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations