छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
त्वरित ख़बरें - मामला करोड़ों की टैक्स चोरी का बताया जा रहा है,

छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आईटी डिपार्टमेंट की छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश की टीम भी रायपुर, कवर्धा, दुर्ग और बिलासपुर जैसे शहरों में कुछ कारोबारियों के दर्जनों ठिकानों पर बुधवार की सुबह पहुंच गई। मामला करोड़ों की टैक्स चोरी का बताया जा रहा है, जिससे जुड़े सबूत अब छापे के जरिए जुटाए जा रहे हैं।

कवर्धा में कारोबारी कन्हैया अग्रवाल और जशपुर के कांट्रेक्टर विनोद जैन के रायपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई है। कन्हैया अग्रवाल के अशोका रतन स्थित मकान और पंडरी के होटल पुनीत स्थित दफ्तर में इनकम टैक्स के अफसर पहुंचे हैं। विनोद जैन के हीरापुर स्थित कुछ फैक्ट्री में भी अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं।

आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर यह जांच की जा रही है । छत्तीसगढ़ के बाहर से भी कुछ अफसरों की टीमें पहुंची हैं। देर शाम तक छापे से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं। कपड़ा और ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर भी जांच जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations