छत्तीसगढ़ के दुर्ग मार्ग पर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी तादाद कर्मचारी घायल हैं. कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग
जिले में एक बस केदुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

Facebook Conversations