बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली आए दिन ग्रामीणों और जवानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक सीएएफ जवान की निर्मम हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले ही मेडिकल लिव पे धनोरा स्थित अपने घर आया था। घर पर ही रहकर मृतक जवान अर्जुन कुड़ियाम अपना इलाज करवा रहा था। लेकिन नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया। वहीं अब हत्या के बाद इस वारदात के बारे में पता चला। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि मुखबिरी के आरोप में जवान की हत्या की है। हत्या के बाद मृतक जवान का शव रेड्डी मार्ग पर फेंका। घटना गांगालूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान बीजापुर के धनोरा का रहने वाला है।

Facebook Conversations