छतीसगढ राज्य मे फिर से जग्गी हत्याकांड को दोहराने का कुत्सित प्रयास किया गया है,भाड़े के हमलावरो को अन्य प्रदेश से बुलाकर हत्या कराने का प्रयास हुआ।इस गम्भीर घटना पर आज दुर्ग जिले के वकील और भाजपा नेता अशोक शर्मा ने छतीसगढ विधान सभा अध्यक्ष डां रमन सिंह से मिलकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवेदन सौपा ।अधिवक्ता अशोक शर्मा ने आवेदन मे विधान सभा अध्यक्ष से भिलाई 3 मे घटित घटना कालेज लेक्चरर विनोद शर्मा पर हुए प्राणघातक हमले मे पकडे गये| आरोपियो का और इनाम रखे फरार आरोपियों का नार्को टेस्ट और वैज्ञानिक परीक्षण कराने की बात कही।इस जांच से आरोपियो के ना केवल मास्टर माइंड का पता चलेगा| बल्कि वह बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त मे भी होगा।भिलाई 3 की घटना ने आमजनता को अपनी सुरक्षा को लेकर सशकिंत सा कर दिया?कि पता नही कब कौन सा सुपारी किलर आये और उनकी ईहलीला समाप्त कर दे।विधान सभा अध्यक्ष डां रमन सिंह ने अशोक शर्मा को आश्वस्त किया कि छतीसगढ की शांति बरकरार रहेगी,और पुलिस द्वारा पकडे गये |आरोपियो का नार्को टेस्ट तथा वैज्ञानिक परीक्षण भी कराया जायेगा |ताकि असली अपराधी जल्द से जल्द जेल की सलाखो के पीछे हो।

Facebook Conversations