छावनी पुलिस ने चाकू लेकर घूमते 4 को  किया गिरफ्तार....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- छावनी पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। सेक्टर-6 निवासी हमीद, महेश तांड़ी और सुमीत सिंह को कैंप-2 के जवाहर मार्केट के पास चाकू से आम लोगों को धमकाने के आरोप में पकड़ा। तालाशी लेने पर सबके पास पुलिस को लोहे की धारदार चाकू बरामद हुई।

उनके साथ जलेबी चौक निवासी करण वर्मा भी था। चारों के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations