CG updates: छत्तीसगढ़ी भाषा में PG करने वालों की भी होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में किया ऐलान
त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

रायपुर। आज सदन में स्कूल शिक्षा, शिक्षक भर्ती और प्रमोशन से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं ने छत्तीसगढ़ी भाषा में डिग्री हासिल कर ली हैं। ऐसे में आप जो नई 33000 टीचर्स की भर्ती कर रहे हैं उनमें उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए। भूपेश बघेल के इस मांग पर विभागीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन्होंने एमए छत्तीसगढ़ी की है उनकी भी भर्ती की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations