CG Panchayat Sachiv Strike Over :सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए पंचायत सचिवों ने हड़ताल किया खत्म
त्वरित खबरें/ निशा छ. ग. ब्यूरो प्रमुख

रायपुर: CG Panchayat Sachiv Strike Over छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों का हड़ताल पिछले 55 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आज सचिवों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि पंचातय सचिव अपना आंदोलन उग्र करते हुए भूख हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन आज उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए हड़ताल खत्म कर दिया है और अब काम पर लौटेंगे।

बता दें कि प्रदेशभर के पंचायत सचिव पिछले 55 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते पंचायतों का काम काज प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब हड़ताल खत्म हो गया है तो ये उम्मीद की जा रही है कि कल से पंचायत सचिव काम पर लौटेंगे, जिसके बाद कामकाज पटरी पर लौट जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations