चैतीचांद,रामनवमी तथा महावीर जयंती पर दुर्ग निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निर्देश जारी:
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग / 9 अप्रैल / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में 10 अप्रैल दिन बुधवार को,17 अप्रैल दिन बुधवार तथा 21 अप्रैल  दिन रविवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। दुर्ग नगर निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश अनुसार व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, चैतीचांद दिनांक 10 अप्रैल रामनवमी दिनांक 17 अप्रैल तथा महावीर जयंती दिनांक 21 अप्रैल के दिवस में बंद रखे जाएंगे।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations