ब्राह्मण समाज के सम्मान में.. युवा मोर्चा मैदान में
दुर्ग |भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के द्वारा सनातन धर्म के अग्रणी समाज ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान करने अनर्गल व अशोभनीय टिप्पणी करने एवं हिन्दू समाज मे भेदभाव फैलाने की साज़िश करने के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर दुर्ग ज़िलाधीश को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन द्वारा जल्द उचित कार्यवाही नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी।
मुख्य रूप से भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, मंडल भाजपा महामंत्री राहुल पंडित, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष पार्वती पंडित, प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार, जिला मंत्री मनीष साहू व अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश सिन्हा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट व मुकेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी व दुष्यंत साहू, जिला सह कार्यालय मंत्री विपिन चावड़ा, जिला शा.स्व.मंडल संयोजक अनुपम मिश्रा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक देवेन्द्र टंडन, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, राजा यादव, कन्हैया देवांगन, शीतल साहू, राहुल कुमावत व प्रवेश शर्मा, पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल, विकास पुरोहित, रजत दुबे, देवेंदर सूरी, सूर्यान्शु शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल चंदेल व अनिकेत यादव, अनिल यादव, गणेश यादव, दीपक गुप्ता, दीपक पटेल, फलेंद्र यादव, आशीष पाण्डेय, प्रेम साहू, निरंजन दुबे, डागेन्द्र साहू, चंदन साहू, रिंकु सिंह, लोकेश देवांगन, भूपेन्द्र ठाकुर, युगांतर देवांगन, रितिक शर्मा, दीपेश निर्मलकर, आशु देवांगन, रवि यादव, पुनीत ढीमर, भूपत यादव, राजेश सोनी, हिमांशु यादव, महेश पात्रे, शक्तिविर मरकाम, दुष्यंत धनकर व बड़ी संख्या में युवा साथीगण उपस्थित थे।

Facebook Conversations