बोर खनन एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.49 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग| कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बोर खनन एवं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भिलाई नगर विधानसभा विधायक श्री देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 45 बालाजी नगर खुर्सीपार स्थित न्यु गांधी विद्यालय के पास एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास इसी प्रकार वार्ड क्र. 50 शास्त्री नगर स्थित सड़क-27 में एवं सड़क-32 में बोर खनन हेतु 1-1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 38 में कनोल रोड गन्नीखान के ऑफिस के सामने सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations