बॉर्डर पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली
त्वरित ख़बरें - पीछा किया तो जंगल में कार छोड़ भागा तस्कर, 1.36 लाख रुपए की शराब जब्त

बॉर्डर पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार में तस्करी की जा रही शराब जब्त की है। हालांकि आरोपी भाग निकला है। कार से 1 लाख 36 हजार कीमत की 21 पेटी शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें बोरतलाव के रास्ते शराब तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद अलग-अलग थानों की टीम बनाकर नाकेबंदी की गई। तभी सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कार क्रमांक सीजी 07 एसके 2700 बागरेकसा ठाकुरटोला रोड से आते दिखी। जिसका पीछा पुलिस की टीम ने किया। आरोपी चालक कार को जंगल की दिशा में ले गया।

जहां घने जंगल के बीच कार को खड़ाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस की टीम ने कार की जांच की। जिसमें 21 पेटी अंग्रेजी शराब लदी हुई थी, पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश से शराब की खेप लेकर जिले में दाखिल हो रहा था। पुलिस ने कार व शराब जब्त कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations