भिलाई - छत्तीसगढ़ बाक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष आर राजेनद्रन द्वारा नये बाक्सिंग कोच तैयार करने और उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु दिनांक 19/4/23से 25/4/2023तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हाउसिंग बोर्ड में किया जा रहा है सभी बाक्सरों को कोच बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय कोच द्रोणाचार्य अवार्डी एआईबीए थ्री स्टार कोच एवं भूतपूर्व भारतीय राष्ट्रीय कोच शिव सिंह जी उपस्थित हैं आज बोल बम महाकाल शिवाय सेवा भिलाई के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद के मार्ग निर्देशन में समिति के अध्यक्ष ललन यादव द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षक शिव सिंह जी का शाल श्रीफल और पुष्प हार पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर बोलबम महाकाल शिवाय सेवा समिति के महासचिव विष्णु साहू उपाध्यक्ष द्वय जितेन्द्र पाण्डेय, संजय गिरी, हरिन्द्र यादव,रजनीश सिंह ,समीर घोषाल , वेंकट राव एवं बाक्सिंग के सभी प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Facebook Conversations