जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में पारिवारिक माहौल ठीक नहीं चल रहा था। जवान और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने की आदत को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। घटना वाले दिन पत्नी अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी, जिसके बाद जवान घर में अकेला था।
इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ और इसकी सूचना परिजनों को दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो जवान का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जवान कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उसका तनाव और बढ़ गया था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं सुरक्षा बलों में भी शोक की लहर है।
पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Conversations