बनारस में प्रधानमंत्री मोदी ने की रोड शो की शुरुआत,
त्वरित ख़बरें - पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में भारी भीड़

पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरुआत की। सातवें चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगभग तीन किलोमीटर का रोड शो शुरू होने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्‍साह शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण से पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ रही है। लहुराबीर से मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक लगभग तीन किलोमीटर के इस मेगा शो के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी थी। रोड शो रूट पर अलग- अलग स्थानों पर 31 चौकियां लगाई गईंं हैं। इसमें होली की हुड़दंग, बुलडोजर बाबा समेत झांकियां सजाई गई हैं। ऐसे ही शंखनाद, हस्तशिल्प, शहनाई जुगलबंदी, किसान व आवास योजना, राम दरबार, गंगा आरती, वैक्सीनेशन आदि पर भी झांकियां सजी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations