ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन किया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

छुरिया। खुज्जी विधानसभा में भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  कुमर्दा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। भारत में संचार क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं एवं कोटि-कोटि नमन करते हैं।यह राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी कि जब भाजपा के नेता कंप्यूटर का विरोध कर रहे थे, तब वे भारत को 21वीं सदी में वैश्विक शक्तियों के समकक्ष बनाने का स्वप्न बुन रहे थे। पंचायती राज और 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार भी स्व. राजीव जी की ही देन है।

Image

विधायक भोला राम साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारी गण ने भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन किया और उनके योगदानो को याद किया।इस दौरान खुज्जी  विधायक  भोलाराम साहू , पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिन्हा,कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, जनपद सदस्य  लता बंजारे  , पुरन नेताम ,तुलसी मंडावी , ललित साहू ,मानिक पटेल ,रघबीर सेवता,रोशन साहू,यशवंत सिन्हा, जनक बंजारे,संतोष सिन्हा,चोवा राम,संतोष सिन्हा, अनिल तेमरे,देवघर देवगन,जनक बंजारे, रूपलाल साहू ,फगवा राम, यादराम साहू,टीमन लाल, शिव कुमार साहू,लोमेश कुमार साहू,संतोषी साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations