बिलासपुर  में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, क्षेत्र में आक्रोश, हिरासत में एक नाबालिग
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया गया. नाजुक हालत में मासूम बच्ची को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. परीक्षण के दौरान बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  

घटना के बाद सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश है. मामले में पुलिस ने एक 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में भी लिया है. फिलहाल पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations