बिलासपुर – प्रदेश में लगातार हो रही धर्मांतरण तथा लव जिहाद की घटनाओं से हिंदू समाज में जबरदस्त आक्रोश फैला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ पूरे प्रदेश में, सभी जिला मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर में इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग में निकले हिंदू धर्मावलंबियों के विशाल और ऐतिहासिक जुलूस ने इस आंदोलन को यादगार बना दिया है। इस जुलूस और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और उसके सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यह जुलूस मुख्य मार्ग से होता हुआ कलेक्ट्रेट तक गया। जहां संबोधन के बाद धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में और इन्हें रोकने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। रैली में शामिल हजारों हजारों लोग भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे और भगवा झंडा लहरा रहे थे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations