डोगरगढ़- गांव में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ता एवं किसान भारी परेशान है बीते सप्ताह से विद्युत विभाग अपनी मनमर्जी पर उतर आए हैं जब चाहे तब बिजली कट कर दे रहे हैं वह भी रात के ऐसे समय में जब हर कोई गहरी नींद में सो जा सो रहा हो तब, दिन में भीषण गर्मी से तप रहा हो तब बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशान और चिंतित क्षेत्र के किसान है। क्योंकि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान बोरवेल के पानी पर निर्भर है बोरवेल से ही खरीफ फसल में सिंचाई कर रहे हैं ।अब बिजली कटौती से किसान अपने खेतों में सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं लिहाजा खेतों में लगे धान की फसल सुख कर मुरझाने लगे है । खेतो मे दरारे स्पस्ट दिखाई देने लगे है । आधी रात को बिजली बंद होने से आम जनता के रातों के नींद खराब हो गई है ।
अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता त्रस्त डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती कटौती से आम जनता सहित किसान काफी त्रस्त हो चुके हैं इसे लेकर भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि जनता बिजली संकट और मनमाने बिल से परेशान हैं अगर यह समस्या जल्द दूर नहीं होगी तो भाजपा कार्यकर्ता और आम जनों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बारिश कम होने के कारण खेतों में दरारें पड़ रही है जिसे ट्यूबवेल के माध्यम से किसान सिंचित करना चाहते हैं पर बिजली कटौती के कारण किसान सहित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़े सारे लोग परेशान हो रहे हैं ।बैंक सारे शासकीय अशासकीय दफ्तर मंडी स्कूल कॉलेज आदि सभी जगह लोग असहाय हो जाते हैं। इससे जनमानस का गुस्सा भी भड़का हुआ है ।क्षेत्र में बिजली का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों व कृषि क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब होती जा रही है लोड सेटिंग के नाम पर हर रात्रि बिजली कटौती कर रही है । भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे ने विद्युत विभाग को लोड सेटिंग के नाम पर हर रात्रि बिजली कटौती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर रोज आधी रात दो दो तीन-तीन घंटा बिजली बंद करना सर्वथा अनुचित है । क्षेत्र की जनता और किसान साथी इससे भारी परेशान है ।


Facebook Conversations