बीजेपी करेगी 15 मार्च को प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन
त्वरित खबरें/ निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख

BHILAI News : भिलाई। भाजपा 15 मार्च को प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करने वाली है। विधानसभा का घेराव भाजपा करने वाली है। उसकी तैयारी के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है। 4 मार्च को भाजपा के इस बैठक में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी ,जिला अध्यक्ष श्री बृजेश बिजपुरिया जी नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक रावना, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रमोद सिंह, प्रशान्त कुमार होटल सेंट्रल पार्क में उपस्थित हुवे। नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डो के पार्षदगण एवम छाया पार्षदगणों की आवश्यक बैठक आहूत की गई थी उक्त आवश्यक बैठक में सभी 70 वार्डो के पार्षदों व छाया पार्षद उपस्थित होकर 15 मार्च को विधानसभा को घेरने की तैयारियों पर चर्चा कर घेराव को सफल बनाने हेतु अपनी तैयारी में जुट गए।


ललन कुमार यादव 

भारतीय जनता पार्टी 

BJP करेगी 15 मार्च को सीएम बघेल के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन

YOUR REACTION?

Facebook Conversations