भिलाई 26 मई 2022
शहर में लोहा चोरी कर कबाड़ी में बेचने का अवैध कारोबार तेजी से फलफूल रहा है भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करके कबाड़ में बेच कर आरोपी लाखो का अवैध कारोबार कर रहे है और बीएसपी को चुना लगा रहे है सिर्फ यही नही बीएसपी दे डिविजन ऑफिस में रखे लोहे रेल पाथ को भी चोर चोरी कर बेच दे रहे है शहर में लोहा चोर पूरी तरह से सक्रिय हो गये है शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे रेलपाथ लोहा के पाइप और आदि जो मिल रहा है उससे चोरी करके भेज दे रहे हैं यही नहीं चोरों ने तो बीएसपी के मौजूद मजबूत लोहे से बने डस्टबिन को भी काट कर कबाड़ में बेच दिया है

सूत्रों की मानें तो 3 दिन पहले भट्टी थाना पुलिस ने लोहा चोरी कर गाड़ी में भरकर बेचने ले जा रहे आरोपी को रंगे हाथों गाड़ी सहित पकड़ा था यह आरोपी दो बार पकड़ा जा चुका है लेकिन भट्टी थाना टीआई ने उसे दोनों बार बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन लोहा चोरों के ऊपर एक बड़े नेता का हाथ है
पुराना स्टोर पारा से भिलाई के स्टील प्लांट के स्टोर लोहे की हो रही चोरी युवा नेता हरीश का बोलबाला लोकल पुलिस की सांठगांठ से निकाला जा रहा चोरी का लोहा गैंग से सांठगांठ कर रही भिलाई सेक्टर का एक युवा नेता हरीश जो अपने आप को एक नेता का करीबी बता रहा बताकर पुरैना स्टोर पारा से लगे भिलाई स्टील प्लांट के स्टोर के लोहे की चोरी करवाने की खबर प्रकाश में आई है
पिकअप गाड़ी में 3 टन से अधिक अवैध चोरी का लोहा तालपत्री से ढक कर लोड होकर हरीश के माध्यम से किसी कबाड़ी के यहां जा रहा था जिसे रोकर तलाशी ली गई थी जिसमे लोहा पाया गया था इस तरह की घटनाये लगातर हो रही है
पुलिस की टीम शहर के अवैध कबाड़ी और चोर गिरोह पर नजर रखी हुई है अवैध कबाड़ी का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी हमारी टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे ऐसा पुलिस प्रशासन का कहना है कोई बड़ी कार्यवाही नही की गयी तो आरोपी खुलेआम अपनी मनमानी करते रहेंगे

Facebook Conversations