बीए की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली
त्वरित ख़बरें - "सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं। मुझे माफ कर देना. ऑनलाइन गेम जीत सोचा था मम्मी-पापा के लिए लूंगा घर, पर हार गया

बीए की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने उसने अपनी मैसेज कर बताया। बहन ने मैसेज देखते ही भाई के रूम पार्टनर को कॉल कर बताया। दोस्त छात्र को लेकर जब तक अस्पताल पहुंचा, देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है- सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं मुझे माफ कर देना। यह घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की है। छात्र खरगोन जिले का रहने वाला है।

सुसाइड नोट के कुछ अंश-
"सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं। मुझे माफ कर देना.... मेरा मन ना ही घर आने के लिए करता है और ना ही कहीं और जाने का। मुझसे घर की परिस्थितियां देखी नहीं जाती। घर जाऊं तो कहां जाऊं? ना घर है ना जमीन। जो थी वह भी लोगों ने वापस छीन ली। मैं अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करता हूं... मुझे पैसों के लालच में जुआ खेलने की लत लग गई। मुझे लगा था कि मैं ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे जीत लूंगा और पापा-मम्मी के लिए जल्दी एक नया घर और गुजारा करने के लिए थोड़ी बहुत जमीन ले लूंगा, लेकिन मैं पैसे नहीं जीत पाया, हार गया। मेरी बहनों से मैं बहुत प्यार करता हूं"

बहन को दी जहर खाने की जानकारी
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र वास्कले नामक छात्र भंवरकुआ क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। उसके साथ कुछ अन्य साथी भी रहते थे। वह BA और PGDC की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड नोट से मिली जानकारी के मुताबिक, उसे ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी। इस कारण उस पर कर्ज हो गया। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। जहर खाने के बाद उसने अपनी बहन दिव्या को मैसेज कर इस बात की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations