बीआईटी दुर्ग के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एआईसीटी-अटल स्कीम के तहत ग्रीन टेक्नोलॉजी विषय पर एक सप्ताह का ऑन लाइन फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत 8 नवंबर को हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. एसके जायसवाल, डॉ. सिंधु जे नायर के उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने ग्रीन टेक्नोलॉजी की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. शर्मा ने इसकी आवश्यकता बताई। डॉ. जायसवाल इस क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों की जानकारी दी।
समन्वयक ने नवाचार पर विचार रखे। संचालन मधुमिता यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. निशांत यादव, आईआईटी गुवाहाटी की डॉ. मीना, एनआईटी के डॉ. समीर बाजपेयी, डॉ. एसवी तिवारी ने अपने विचार रखे। इसमें देश के 18 राज्यों के 126 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अरुण अरोरा, शुभम दसोरे, तुषार सक्सेना, शिक्षा वर्मा, मल्लिका जैन आदि उपस्थित थे। यह आयोजन सप्ताहभर चलेगा।

Facebook Conversations