बिहार के सासाराम जिले से चौंका देने वाली घटना सामने आई
त्वरित ख़बरें - हैरतअंगेज! आधी रात को नई नवेली दुल्हन के बेडरूम में घुसी पुलिस

पटना: बिहार के सासाराम जिले से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। वारंटी की खोजबीन में जुटी पुलिस आधी रात के एक शादी वाले घर में घुस गई। इतना ही नहीं पुलिस के जवान दुल्हन के बेडरूम में भी घुसकर खोजबीन करने लगे। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे कि ये मामला सासाराम जिले के लखनु सराय मोहल्ले का है। खबरों के मुताबिक, नगर थाना की पुलिस क़त्ल की घटना में फरार वारंटी की खोजबीन कर रही थी। इसी के चलते पुलिस जवान एक मकान की छत के रास्ते से अपराधी के मकान में जाने की जगह उसके पड़ोसी के घर में घुस गए।

वही जिस घर में पुलिस घुसी वह शादी वाला घर था तथा वहां कई मेहमान व महिलाएं उपस्थित थीं। अचानक पुलिस को देख सभी डर गए। घर मालिक ने पुलिस जवानों के इस प्रकार घुसने पर आपत्ति व्यक्त की। इल्जाम है कि विवाद के बीच जवानों ने घर के मालिक के साथ मारपीट की तथा महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।

वही पीड़ितों की सबसे बड़ी आपत्ति यह है कि पुलिस ने नई नवेली दुल्हन का बेडरूम खुलवाकर खोजबीन की। पुलिस जवानों के इस बर्ताव से दुल्हन डर गई। वह डर के मारे दुबक गई। इस के चलते परिवार के लोगों ने पुलिस का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। वही घटना का वीडियो बनाकर पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया में शेयर किया तथा पुलिस के बर्ताव पर सख्त ऐतराज व्यक्त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations