बिहान संयुक्त कैडर संघ की नियमितीकरण करने मांग
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

 दुर्ग- छत्तीसगढ़ राज्य के पंचायत विभाग के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सभी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से काम कर रहे हैं | हमारे द्वारा जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पर काम किए जा रहे हैं | जिसमें महिला स्व सहायता समूह गठन आजीविका गतिविधि जैविक कृषि ,गौठान चारागाह, बाड़ी विकास, मनरेगा अभिसरण एवं बीमा के साथ-साथ शासन द्वारा समय-समय पर कराए जा रहे हैं| सर्वे एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन भी शामिल है हमारा कार्य पूर्णकालीक  है | और हमें 8 घंटे से अधिक प्रतिदिन कार्य करना पड़ता है हमें 10 गांव से लेकर 40 गांव की ग्राम पंचायतों मैं जाकर काम करना पड़ता है इसमें 8 घंटे से अधिक का समय लगता है एवं आने जाने का कोई भत्ते नहीं नहीं दिया जाता हमें कोई अवकाश नहीं दिया जाता यहां तक कि रविवार के दिन भी हमें काम करना पड़ता है हम दूसरे जिले एवं बाहर से आकर काम कर रहे हैं और मकान किराया भी नहीं दिया जाता है हमारा पूरा वेतन इस कार्य को करने में खर्च हो जाता है हम अपने मानदेय से संतुष्ट नहीं है क्योंकि हम जिस तरह अपने मूल के साथ अन्य  दिए हुए कार्यों को पूर्ण निष्ठा और इमानदारी से करते हैं उस हिसाब से हमें मानदेय नहीं दिया जा रहा है पूर्व में मानदेय बढ़ाने की बात कहीं गई थी किंतु आज तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया अपनी मांगों के समर्थन में हमने पूर्व में भी ज्ञापन दिया था किंतु अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई अतः हम सभी दुखी होकर मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हैं | शासन से आशा करते है  इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाए |

NRLM बिहान संयुक्त कैडर संघ की नियमितीकरण करने मांग

YOUR REACTION?

Facebook Conversations