भूपेश सरकार की योजनाओं की बदौलत फिर से बनेगा कांग्रेस की सरकार : निखिल द्विवेदी  राजनांदगांव
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

। ग्राम मुड़पार- छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसके मद्देनजर पार्टी  के शीर्ष नेतृत्व  के मंशानुसार सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी लगातार राजनांदगा़व विधानसभा के लोगों से जनसंपर्क कर ग्राम मुड़पार मे बूथ बैठक लेकर भूपेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

युवा नेता निखिल द्विवेदी ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, मजदूर ,किसान, महिलाओ,युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित रहे हैं, जिससे लोग जोड़कर शासन की योजनाओं का लाभ पा रहे है।इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। लोगो को  खासकर महिलाओं के जीवन में बेहतर बदलाव आया है ।श्री द्विवेदी जी ने आगे कहा कि गांव में ही  शासन के योजनाओं की बदौलत रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतरीन प्रयास भूपेश सरकार द्वारा किया जा रहा हैं । जिसके बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों के बीच जाकर निखिल द्विवेदी ने सरकार के कामकाज के बारे में बताकर पुन: प्रदेश में कांग्रेस  को विजयी बनाने की अपील की  जा रही है और भूपेश सरकार की योजनाओं की बदौलत प्रदेश में फिर से  पूर्ण बहुमत के साथ निश्चित ही कांग्रेस  की सरकार बनने जा रहा हैं ।इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा, रवि साहू युवा नेता,  श्रीमती कलिन्द्री यादव सरपंच ,नेक राम ग्राम पटेल,राम लाल साहू,  हरि नारायण साहू, द्वारिका साहू ,लिखन साहू, गिरधारी, हिमांशु, प्रमोद, धनेंद्र, लोकेश, दुलेश( राजीव मितान क्लब सदस्यगण) सोहन, खोम लाल, तीरथ,  यशवंत, रवि साहू अध्यक्ष, निर्मला बाई ,तोमिन साहू, लोकेश्वरी सहित   वरिष्ठ नागरिकगण  आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations