भूपेश बघेल बिहार में न्याय यात्रा होंगे शमिल, अलका लांबा आज धमतरी में …
त्वरित ख़बरें

राहुल की न्याय यात्रा में भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार पहुंचेगी. इस दौरान यात्रा में भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. बघेल किशनगंज से पूर्णिया तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. वहीं बिहार में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

अलका लांबा धमतरी में महिला कार्यकर्ताओं को करेंगी चार्ज

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दौरे का आज दूसरा दिन है. धमतरी में आयोजित महिला सम्मेलन में अलका लांबा शामिल होंगी. लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations