बहुजन समाज पार्टी ने बसपा के लखनऊ जिला प्रभारी शिव कुमार दोहरे (गौतम) को बाराबंकी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. दोहरे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन पत्र भी बसपा प्रत्याशी के रूप में खरीदा है.लखनऊ में बसपा जिला प्रभारी के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे. पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बाराबंकी से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार या फिर गुरुवार को नामांकन करें. अभी जिले के पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है. दोहरे इटावा जिले के मूल निवासी हैं. करीब 30 साल से लखनऊ में रहते हैं. मौजूदा समय लखनऊ में कानपुर रोड आशियाना में आवास है. शिव कुमार दोहरे ने इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़े हैं. पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन करते रहे हैं.
Facebook Conversations