खैरागढ़ /छुईखदान / आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने जा रही है। सरकार ने देश की जनता से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।
भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. आज से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत हो गई है.देशवासी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. इसी की एक झलक छुईखदान के ग्राम भोरमपुर में भी देखने को मिली ग्रामीण जन हाथ में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर बड़ी शान से से उसे फहराते हुए नजर आए.आज़ादी के 75वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा मेरा अभिमान' भी महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है. जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.पूरा देश एकजुट होकर इस जश्न को मना रहा है |

Facebook Conversations