आज दिनांक 25/12/2022 को भिलाई सिटी कप का शानदार समापन हुआ, आज के इस मेगा फाइनल मैच में वॉर्ड 12 और वार्ड 23 की टीमे आमने सामने थी इस इस संघर्षपूर्ण मैच में वार्ड 12 विजयी रही, इस फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आरिफ जिन्होंने अपने वार्ड 12 के लिए महत्वपूर्ण 56 रन की पारी खेली,
इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे वार्ड 23 के साहिल बेस्ट बैट्समैन रहे वार्ड 12 के रविंद्र और बेस्ट बॉलर रहे वार्ड 12 के पिंटू। आज के इस टूर्नामेंट में हमारे मुख्य अतिथि रहे भिलाई नगर पालिक निगम के एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर sector-10 के वार्ड पार्षद अभय सोनी वार्ड 23 की वार्ड पार्षद उषा शर्मा वार्ड 12 के पार्षद और नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू सेक्टर 2 वॉर्ड 56 की पार्षद साधना सिंह सेक्टर 2 वार्ड 55 की वार्ड पार्षद नोमिन साहू ,बीएसपी हॉर्टिकल्चर के जीएम जैन सर, सज्जाद हुसैन ,पीसी शर्मा , पी एल वर्मा सर, आर के प्रसाद सर , अज्जू अहमद चौहान उपस्थित थे, हमारे इस आयोजना में आए सभी दर्शकों खिलाड़ियों व सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं यह आयोजन हमारे माननीय विधायक श्री देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में भाई एकांश बंछोर जी के संरक्षण में और भाई हरीश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Facebook Conversations