भिलाई में पुराने प्रेमियों ने मंगेतर बने फौजी को चाकू मारा ! युवती के चक्कर में पहले भी हो चुकी है एक हत्या…!!
त्वरित खबरे

क्या है मामला ?

 इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार चरोदा निवासी 25 वर्षीय फौजी जवान प्रिंस गोड़ा की इन दिनों गुवाहाटी में तैनाती है। छुट्‌टी पर घर लौटा तो 25 सितंबर को खुर्सीपार में रहने वाली अपनी मंगेतर के बुलाने पर मिलने के लिए पहुंचा। वहां से रात करीब 9 बजे लौटते वक्त शिव मंदिर के पास प्रशांत कुमार उर्फ टोनी, किशन और अन्य युवकों ने रोक लिया। दरअसल आरोपियों ने इसके पहले भी प्रिंस को मोहल्ले में आने से मना किया था लेकिन फौजी जवान दोबारा मिलने आया तो उसके साथ चाकूबाजी की वारदात की गई !
आरोपी प्रशांत कुमार, किशन और संजय की अपराधिक मंशा प्रिंस कुछ समझ पाता, तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रशांत ने उसकी मंगेतर को खुद की गर्लफ्रेंड बताया। तभी पास खड़े किशन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रशांत ने भी प्रिंस को चाकू मारा। प्रिंस को घायल करने के बाद तीनों घटनास्थल से भाग निकले।

26 सितंबर को आरोपी प्रशांत और संजय सड़क हादसे में घायल अपने एक व्यवसायी दोस्त से मिलने अस्पताल पहुंच गए। दोनों ने व्यवसायी को एक रात पहले हुई घटना के बारे में बताया। इस पर व्यवसायी ने उन्हें आश्वासन दिया और थाने के एक कॉन्स्टेबल को कॉल लगाकर बात करने के लिए कहा। कॉन्स्टेबल ने भी कार्रवाई से बचने का भरोसा दिया और फिर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के एक दो नहीं बल्कि कई एंगल है ! युवती के प्रशांत और किशन दोनों से प्रेम संबंध थे। किशन युवती के पड़ोस में ही रहता है और पहले से दोनों एक-दूसरे को जानते थे, जबकि प्रशांत से करीब 4 माह पहले एक जिम में मुलाकात हुई थी। इसके बाद युवती ने प्रिंस से सगाई कर ली, जिसके चलते दोनों आरोपी भड़के हुए थे। यह भी सामने आया है कि साल 2017 में खुर्सीपार इलाके में ही एक पुलिसकर्मी ने युवती के प्यार में एक युवक की हत्या कर दी थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations