भिलाई में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़ : 5 भैंसों को कत्लखाना ले जाते आरोपी गिरफ्तार 14.25 लाख का माल जप्त....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़ : 5 भैंसों को कत्लखाना ले जाते आरोपी गिरफ्तार 14.25 लाख का माल जप्त....

भिलाई: जामुल पुलिस ने 17 सितंबर 2024 को गोकुल नगर रोड से अवैध रूप से भैंसों को कत्ल खाना ले जाते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि वहां  (Dl-CG07CN 2670 ) में मवेशी भरकर कुरूद बस्ती की ओर से कत्लखाना ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने नेतृत्व में एक टीम गठित की जिससे सहायक निरीक्षक केंद्र सिंह चौहान और जामुन कंट्रोलिंग की संयुक्त टीम शामिल थी। 

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुरूद बस्ती के गोकुल नगर रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका जब वहां की जांच की गई तो उसमें पांच भैंसे क्रूरता से ठूंसी हुई मिली जिसके लिए ना चारा था और ना पानी आरोपी मोहम्मद इंतिजार जो मुज़फ़्फ़र नगर उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह स्वीकार किया कि वह इन भैंसों को कत्ललखाना ले  जा रहा था और रास्ते में और मवेशी खरीदने की योजना थी आरोपी के पास से ₹25000 नगद भी बरामद हुए जो इस अपराध से संबंधित थे 

पुलिस ने मौके पर वाहन (जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है) और पांच भैंसों का (मूल्य लगभग 4 लाख रुपए) को जप्त किया कुल मिलाकर 14.25 लाख का सामान कब्जे में लिया गया। आरोपी को पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के अपराध में गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ,जहां उसे जिला जेल दुर्ग में रखा गया है।

इस कार्रवाई में जामुल पुलिस टीम के सदस्य केसेन्द् सिंह चौहान ,अरविंद यादव ,रमेश शुक्ला ,चंद्रभान यादव और सुनील ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations