भिलाई की संगीता शाह और निहारिका को बड़ी जिम्मेदारी :भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की सदस्य बनाई गईं...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई-  भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की है। इस सूची में भिलाई से हाल ही में भाजपा में शामिल हुई उद्योगपति संगीता केतन शाह और भिलाई की भाजपा नेत्री निहारिका मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश संगठन ने अपनी प्रदेश कार्य समिति की सूची जारी की है। इसमें 117 लोगों का नाम शामिल है। इसमें भिलाई से दो महिला नेत्रियों का नाम भी शामिल किया गया है। इसमें भाजपा से कई सालों से जुड़ी निहारिका मिश्रा का नाम भी शामिल है।

Image

निहारिका कभी राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की खास थीं। किन्ही कारणों से दोनों के बीच दूरियां हुई तो वो भाजपा संगठन के कार्य में लग गई। निहारिका वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के साथ जुड़ी रहीं। इसके साथ ही वो सनातन धर्म पुरोहित महासभा भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो वैशाली नगर विधानसभा की तैयारी में भी लगी हुई है।

भाजपा में तेजी से आया है संगीता केतन शाह का नाम

संगीता केतन शाह का नाम प्रदेश ही नहीं देश के बड़े उद्योगपतियों में आता है। वो सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की एमडी हैं। उन्होंने मार्च 2023 में ही भाजपा ज्वाइन किया है। इसके बाद इनका नाम तेजी से सामने आया है। पंडित प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम में संगीता ने निशुल्क ई रिक्शा चलाकर उसमें अपने नाम का खासा प्रचार किया।

Image

इसके बाद अमित शाह के कार्यक्रम में अपने नाम की टीशर्ट पहनाकर बड़ी संख्या में लोगों को भेजा था। संगीता केतन शाह वैशाली नगर विधानसभा से विधानसभा के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। हालांकि चुनाव लड़ने के बारे में उनका कहना है कि वो भाजपा की सिपाही हैं। उन्होंने जो जिम्मेदारी पार्टी देगी वो उसे पूरा करेंगी। चुनाव लड़ना या न लड़ना इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations