भिलाई के सेक्टर-2 में डेंगू के दो और मरीज मिले 18 दिन में 21 पॉजिटिव केस मिल चुके...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- डेंगू का खतरा बरकरार है। शुक्रवार को टाउनशिप के सेक्टर-2 में दो नए मरीज सामने आए। 17 जुलाई से अब तक यानी 21 दिनों में 21 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 15 मरीज सेक्टर-2 में ही मिले हैं। सभी मरीजों को निगरानी में रखा गया है। हर दो दिनों में ब्लड टेस्ट कर प्लेटलेट की जांच की जा रही है। शुक्रवार को सामने आए मरीजों में एक सड़क-3 और दूसरा सड़क 6 निवासी है। इधर भिलाई निगम और बीएसपी प्रबंधन ने डेंगू नियंत्रण को लेकर अभियान तेज कर दिया है। नियमित रूप से जमा पानी में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कूलरों को खाली कराया जा रहा है। सफाई के इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को सुबह और शाम घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations