भिलाई के कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी:नगर निगम का वॉटर शटडाउन, फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन सुधारी जाएगी..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई- अगर आप भिलाई नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आज यानी मंगलवार से लेकर बुधवार सुबह तक अगले दो दिन के लिए पानी स्टोर करके रख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दो दिन 28 और 29 जून को पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

भिलाई निगम से मिली जानकारी के मुताबिक शिवनाथ इंटक वेल के फिल्टर प्लांट से आने वाली रॉ वाटर पाइप लाइन में (1200 एमएम डाया) पुलगांव चौक से नयापारा चौक के बीच लीकेज हो गया है। इसके मरम्मत के लिए शटडाउन लिया जाना है। बिना शटडाउन लिए पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत नहीं हो पाएगी। निगम आयुक्त के निर्देश पर लीकेज का मेंटेनेंस 28 जून 2023 को किया जाएगा। इस दौरान इंटक वेल और जल शोधन संयंत्र पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके चलते 28 जून की शाम और 29 जून को पूरा दिन पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

लोगों से पानी स्टोर करके रखने की अपील

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त को टैंकर और अन्य माध्यम से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ आम लोगों से यह भी अपील की गई है कि वो मंगलवार और बुधवार सुबह तक अपने घरों में अधिक पानी स्टोर करके रख लें, जिससे लोगों को निस्तारी और अन्य चीजों के लिए पानी की कमी महसूस न हो।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations