भिलाई - जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस अपनी हर एक छोटी से छोटी इकाई को मजबूत करने में लग गई है। दुर्ग जिले की भिलाई नगर विधानसभा सीट को मजबूत करने की कमान कांग्रेस ने मनोज पाण्डेय को सौंपी गई है। मनोज पाण्डेय ने वो बूथ लेवल की रणनीति पर फोकस करते हुए बूथ में एक कमेटी बनाकर उन्हें बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी सख्ती से शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस दूसरी रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ लेवल पर फोकस कर रही है। बूथ को मजबूत बनाकर हर बूथ को जीतने की रणनीति तैयार कर ही है। यही कारण है कि जिला कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन और नेतृत्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बूथ चलो अभियान जोर दे रहे हैं।
देवेंद्र के भिलाई नगर किले को और मजबूत करने की जिम्मेदारी भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी मनोज पांडेय को दी गई है। उन्होंने बूथ को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इलके लिए वे दिन बैठकें कर रहे हैं और हर वार्ड में बूथ कमेटी बना रहे हैं। आने वाले दिनों में उन्हें काम कैसे करना है, इसकी रणनीति बता रहे हैं।

कमेटी बनाने के बाद पदाधिकारियों को संचालन के बारे में जानकारी देते हुए
बूथ को मजबूत बनाने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग
मनोज पाण्डेय ने बताया कि बूथ को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा बूथ कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे बूथ को मजबूत करना है और आने वाले चुनानी समय में किस तरह कार्य करना है। कैसे मतदाताओं को युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताकर, शासन की जनहितैषी, महत्वाकांक्षी योजनाओं से परिचित करना है।

बूथ लेबल बैठक करके कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए
वार्ड के हर बूथ में चल रहा अभियान
पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड 44 के सभी बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन किया गया है। आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। इसी प्रकार वार्ड 50, वार्ड 49, वार्ड 38 के बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन और आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। यह अभियान लगातार चल रहा है।

बूथ लेबल को मजबूती देने युवाओं को जोड़कर जिम्मेदारी देते हुए
रोज सैकड़ों लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेस से
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश में 15 सालों तक राज किया है। इन 15 साल में भाजपा ने जो नहीं किया वह जन हितैषी काम कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में कर के दिखा दिया है। भाजपा के समय जो किसान कर्ज में डूबे थे, आज वे कांग्रेस के इस शासन काल में किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं। गरीब परिवार के बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं। रोजगार दर तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। हर जाति, समाज, धर्म का अपना खुद कर भवन है |

Facebook Conversations