भिलाई: एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा इलेक्ट्रिशियन की करंट की चपेट में आकर हुई मौत, परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया ......
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई: एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा इलेक्ट्रिशियन की करंट की चपेट में आकर हुई मौत, परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया ......

भिलाई के जामुल क्षेत्र स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक मजदूर की जान चली गई मोहम्मद आबिद नमक की मजदूर जो फैक्ट्री में पिछले 10 -12 साल से इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसा उसे समय हुआ जब आबिद फैक्ट्री के गोदाम में बिजली सप्लाई की खराबी को ठीक करने में व्यस्त था।

सुबह 9:10 बजे के बीच घटित इस घटना के दौरान सुरक्षा उपायों को नजर अंदाज करते हुए आबिद ने बिना किसी आवश्यक सावधानी के काम करना शुरू किया। दुर्भाग्यवश उसे हाई वोल्टेज करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह तुरंत गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के मजदूरों ने जब उसे देखा तो उसका शरीर बुरी तरीके से झुलस चुका था।और तुरंत उसे स्पर्शअस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

28 वर्षीय आबिद अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला था उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया जहां उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे है जामुन पुलिस में घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है 100 को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। और फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के संदर्भ में जांच जारी है।

यह हादसा फैक्ट्री के कामकाज में सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता की याद दिलाता है। और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations