राजनांदगांव। समीपस्थ ग्राम भेडीकला में 24 फरवरी को मां शीतला क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भेड़ीकला सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 251 रुपए रखा गया है। प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए,तृतीय 3000 रुपए,चतुर्थ 2000 रुपए प्रदान किया जाएगा, इसके अलावा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवन यादव, उपाध्यक्ष सोनू नेताम, सचिव अभय यादव, मोहित यादव विक्रम नेताम ने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

Facebook Conversations