भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार...
त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 02 आरोपी गिरफ्तार...

दुर्ग : उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए झपटमारी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मालमत्ता बरामद की गई है।संक्षिप्त विवरण : दिनांक 22.02.2026 को प्रार्थी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी, निवासी अहिवारा द्वारा थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक नग भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। लगभग 18:15 बजे केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चा मार्ग पर काले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका पीछा कर झपटमारी करते हुए एक नग भेड़ एवं ₹5,000/- नगद छीनकर फरार हो गए।रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS (झपटमारी/लूट से संबंधित प्रावधान) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, संदिग्धों से पूछताछ तथा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपियों को चिन्हित किया गया।पूछताछ में आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से झपटमारी की भेड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त किया गया। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना स्थल :

केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा, कच्चा रोड, थाना कुम्हारी क्षेत्र

आरोपी का नाम :

1. राजू बेलदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बेलदारपारा, कुम्हारी

2. राकेश सोरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामनगर, कुम्हारी

जप्त सामग्री :

1. एक नग भेड़

2. एक स्कूटी वाहन (काला रंग)

सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस टीम एवं ACCU की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। थाना स्तर पर उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील  : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations