भावुक पल:दुर्ग नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को दी गई विदाई:
त्वरित खबरे : आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की :

2 अप्रैल 2023

दुर्ग/ नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग कक्ष में दो कर्मचारियो प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक रवींद्र मिश्रा एवं कर्मशाला विभाग में कार्यरत भृत्य होरीलाल पटेल के रिटायरमेंट पर  आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शाल श्रीफल,पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी।नगर निगम राजस्व कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, उपआयुक्त मोहेंद्र साहू,लेखाधिकारी आर.के. बोरकर, ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने दोनो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की। सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ महामंत्री अनिल सिंह,संजय मिश्रा,योगेश सूरे, वीरेंद्र ठाकुर,शशिकांत यादव,शौएब अहमद,राजू लाल चन्द्राकर,सत्यनारायण शर्मा,चंदन मनहरे,लवकुश शर्मा,नारायण यादव, ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू, हेमलता वर्मा,लता यादव,पूर्णिमा तिवारी,वंदना श्रीवास्तव,गौकरण सोनी,साक्षी वर्मा,उषा यादव,शांता सोनी,सिध्दार्थ शर्मा,सूरज सारथी,गौरी शंकर तिवारी सहित निगम परिवार मौजुद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations