*भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम करगाडीह में चलाया स्वच्छता अभियान सैकड़ों कि संख्या में शामिल हुए कार्यकर्त्ता...
*उतई,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम करगाडीह में मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।यह अभियान बूथ संख्या 175 पर संचालित हुआ,जिसमें कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु,चंदू देवांगन,उतई नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिनारायण देशमुख,पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू,सतीश चंद्राकार,खूबीराम साहू,संगीता रजक,नरेंद्र साहू,राजेश साहू,सरपंच करण सेन,सरपंच पुरई डोमार सिंह साहू,शुभम वर्मा,फलेंद्र सिंह राजपूत,देवेंद्र भारती,हरीश यादव,घनश्याम चंद्राकार,नवाब खान,विमला कामड़े,दनेश्वरी देशमुख,रूपेश पारख,दनेश्वर यादव, शोभित साहू,सुखीत यादव,छबिलाल साहू,ललित देवांगन,गजेंद्र साहू,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
*स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*

Facebook Conversations