राजनांदगांव- जिला पंचायत की अध्यक्ष गीता घासी साहू खुज्जी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के (दमनदीप दो दिवसीय प्रशिक्षण के पश्चात )अपने गृहग्राम जोशीलमती (गैंदाटोला) पहुंची।
ग्रामवासियों एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीमती गीताघासी साहू का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात खुज्जी विधानसभा के ग्राम कुमरदा ,जोशीलमती जनसम्पर्क एवं खोर्राटोला में सावन सोमवार के शुभ अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा आयोजित भोलेनाथ का ओम नमः शिवाय का जाप में शामिल हुई एवं ग्राम वासियों के साथ भोजन किए।

विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को बनाये जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। गीता घासी साहू को बधाई देने अनवरत जारी है। इसी मे भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व जनपद सदस्य हीरेन्द कुमार साहू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर खुज्जी विधानसभा में भाजपा जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन्होंने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ प्रत्याशी गीता घासी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

युवाओं के साथ जुझारु नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से तीन माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दीया है। इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुड़ने ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने खुज्जी सीट पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है। पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

Facebook Conversations