आम आदमी पार्टी के देविंदर सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम सब ने मीडिया के माध्यम से भी देखा है कि भारतीय जनता पार्टी ने जन प्रतिनिधियों को डरा धमकाकर या तो अपनी पार्टी में शामिल किया है या समर्थन प्राप्त किया है और देश के कई राज्यों में चुने हुए सरकारों को तानाशाही रवैया से तोड़ा है जो प्रतिनिधि ने उनके इस कृतज्ञ में शामिल नहीं हुए हैं उनके ऊपर कई प्रकार की एजेंसियों के माध्यम से उन्हें या तो असफल डरने का प्रयास किया है और यहां तक के कि उन्हें तिहाड़ जेल तक पहुंचा दिया है छत्तीसगढ़ में भी अभी हाल ही में 7 मई को चुनाव संपन्न हुआ है और ऐसी जानकारियां मिल रही है कि इंडिया गठबंधन द्वारा भाजपा को बेहद कड़ा टक्कर दिया गया है छत्तीसगढ़ में भी इंडिया गठबंधन के नेताओं को डराया और धमकाया जा रहा है जैसे कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी के कुछ नेता भी भाजपा में शामिल हुए थे और हाल ही में कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता ने भी ना कहते हुए भाजपा ज्वाइन किया| संजीत विश्वकर्मा दुर्ग जिले के सचिव है एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी है इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बीजेपी के लोगों द्वारा इन्हें कई बार लगातार परेशान किया गया है भाटिया जी ने कहा कि 7 मई की घटना बहुत ही अशोभनीय है जिसमें बीजेपी की साजिश दिखती है संजीत विश्वकर्मा को आम आदमी पार्टी से तोड़कर दुर्ग जिले में आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश है संजीत सबसे ज्यादा सक्रिय नेता है AAP कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय नेता है ऐसे नेता को तोड़कर दुर्ग जिले से आम आदमी पार्टी को कमजोर करने बीजेपी की साजिश चल रही है दुर्ग जिला राजधानी रायपुर से लगा हुआ है इस तरह नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर पूरे प्रदेश भर के नेताओं को डराने की साजिश प्रतीत होती है|


आम आदमी पार्टी दुर्ग जिले के जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा ने 7 मई 2024 की घटना को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने के लिए पहले भी मुझे कई बार कहा गया दबाव डाला गया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ले 7 मई 2024 के मतदान के बाद मैंने अपने स्टेटस पर मतदान का फोटो डाला जिसके बाद किसी अज्ञात नंबर से शाम तकरीबन 7:20 मिनट से 8:05 तक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज एवं फोन किया गया जिसमें मेरा अपहरण कर जाने से मारने की धमकी गंदी-गंदी गालियां देते हुए कहा कि मैं बीजेपी का कार्य करता हूं आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ नहीं तो तेरे साथ जो होगा इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकता संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि जैसा कि बीजेपी बार-बार आरोप से बचती है कि हमारे किसी नेता या कार्यकर्ता द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं को कभी धमकी या बीजेपी में ज्वाइन करने का दबाव बनाया जाता है इस घटना से प्रमाणित हो चुका है जिसके आधार पर थाना नेवई में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है स्टाफ एवं थाना प्रभारी जी का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफ आई आर लिख लिया है जिसके आधार पर जांच जारी है इस तरह की गतिविधियों से बीजेपी का चरित्र झलकता है प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार है जिस तरह का तानाशाही रवैया भाजपा शासन में दिखने को मिल रहा है इससे मुझे न्याय की उम्मीद कम है बीजेपी में अगर कोई ईमानदार नेता है तो उन सभी से मेरी अपील है कि अगर आपकी पार्टी में कोई ओछी मानसिकता एवं गंदी राजनीति करने वाले नेता या कार्यकर्ता है अच्छे नेता उनके देशहित में खुलकर विरोध करें कभी-कभी अच्छे नेता अपनी टिकट कट जाने के दर से अपनी पार्टी के गलत लोगों को जानते हुए भी चुप बैठे रह जाते हैं भाजपा के उन समर्पित कार्यकर्ताओं से मेरी सहानुभूति है उन पर बीजेपी कभी भी भरोसा नहीं करती और दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में मिलने का लगातार प्रयास करती है उनका टिकट देकर चुनाव लड़वाती है इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं सभी चुनाव में जीतकर आने वाले सभी नेताओं से भी मेरी अपील है इस तरह के गलत तलाशाही ताकतों का खुलकर विरोध करें किसी के दबाव या डर से पार्टी ना छोड़े नहीं तो ऐसी गलत नीति वाली भाजपा जैसी पार्टी को बढ़ावा मिलता है बीजेपी के नेता कितनी भी ताकत लगा ले कितनी भी तानाशाही कर ले या फिर कितने भी गुंडागर्दी कर ले आम आदमी पार्टी के नेता किसी भी हालत में बीजेपी के गुंडो से डरने वाले नहीं है

Facebook Conversations