राजनांदगांव - जिला भाजपा राजनांदगांव के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला पंचायत, जनपद पंचायत ने प्रभारी की नियुक्ति की है। भाजपा ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत में अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक ४ में सांसद प्रतिनिधि पूर्व जनपद सदस्य विवेक साहू को चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किया है। साहू को ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत सेवा सहकारी समिति पानी पंचायत, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में संचालन का लंबा अनुभव है। इस अनुभव का लाभ क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को मिलेगा। प्रभारी विवेक साहू मजबूत रणनीति बनाकर क्षेत्र में कमान संभाल ली है। प्रत्याशी का बैठक जनसम्पर्क की योजना बनाकर एक-एक मतदाताओं से प्रत्याशी को रूबरू कराने का कार्य योजना बनाएंगे।प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि इस समय इस स्थिति और परिस्थितियों में बदलाव आयी है। पिछले चुनाव कांगे्रस के भूपेश बघेल तानाशाह सरकार कार्य कर रही थी इस बार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में विष्णुदेव साय भाजपा की लोकप्रिय सरकार जनता के विभिन्न लोक कल्याण कारी योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिलेगा। साहू ने कहा कि गांव में माता - बहनों को महतारी वंदन योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि उन्नत कृषि योजना २ वर्ष का बोनस जैसे महत्वपूर्ण कार्य एक वर्ष के भीतर किया है। जिससे माता-बहनों, किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है।भारतीय जनता पार्टी ने कर्मठ, जुझारू, संघर्षशील, मुदुभाषी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवकुमारी को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक ४ में प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इनका सभी ने हार्दिक स्वागत किया है और कार्यकर्ता तन-मन-धन से देवकुमारी को जिताने के लिए कार्य में लगे है । उन्होंने कहा देवकुमारी पूर्व में जनपद सदस्य रही है। वर्तमान में जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री के रूप में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है। उनके सक्रियता और अनुभव का लाभ क्षेत्र के जनता को मिलेगी। वे खुद अपनी स्कूटी से गांव का दौरा करती है और चुनाव जितने के बाद खुद सीधे जनता से मिलकर कार्य करेगी। साहू ने बताया कि क्षेत्र के सिंघोला, सुरगी, ठाकुरटोला, भर्रेगांव, मोखला आदि जगहो में बैठक का कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्राण प्रण जुड़ जाने की अपील की है। साहू ने कहा भाजपा की विष्णुदेव सरकार जनहित में कार्य कर रही है और राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा अनेको निर्माण एवं विकास कार्य किया है और योजना को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की है। क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग


Facebook Conversations