बघेरा के कामधेनु गौठान को उत्कृष्ठ गौठान से किया सम्मानित...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- स्वतंत्रता दिवस समारोह में  ग्राम पंचायत बघेरा के कामधेनु गौठान को सुराजी गांव योजना अंतर्गत, मुख्य अतिथि माननीय अमरजीत भगत  (प्रभारी मंत्री) एवं कलेक्टर डोमन सिंह  द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट गौठान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमे 25000 रूपये का चेक, मोमेंटो, प्रसस्ती पत्र दिया गया, इसके लिए  जिला पंचायत  एवं जनपद पंचायत, पशु विभाग, कृषि  विभाग, उद्यानिकी विभाग,मत्स्य विभाग,गौठान समिति के अध्यक्ष डाकेश्वर  देवांगन एवं सभी  सदस्य गण,सरपंच हरीश   देशमुख, समस्त पंचगण,ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार  साहियिका,नारी शक्ति, गौ  माता, अनपूर्णा महिला समूह, एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग  से आज कामधेनु गौठान  बघेरा  को जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सरपंच हरीश देशमुख ने कहा कि जिला स्तरीय प्रथम  पुरस्कार का श्रेय सभी  महिला  समूह  को जाता, इन्होंने जिस प्रकार से गौठान  के विभिन्न गतिविधि मे अपने लगन  से मेहनत किया है  यह उसी का फल  है, महिला  समूह  हमेशा  अपने मेहनत  और  सहभागिता से आगे  बढ़ते  रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations