बेमेतरा- कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा अंतर्गत देवकर तहसील का निरीक्षण कर तहसीलदार न्यायालय एवं तहसील कार्यालय में साफ-सफाई, नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था आदि की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तहसील निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) साजा विश्वास राव मस्के भी उपस्थित थे। इसके पश्चात कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्रामउण्ड देवकर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा परपोड़ी के हेलीपेड स्थल का भी मुआयाना किया।


Facebook Conversations